औरंगाबाद में घर में लगी आग से झुलस कर भाई बहन की हुई मौत

इससे बलराम भइया के पुत्र संदीप भइया और पुत्री मुसन कुमारी आग की लपटों में घिर गये और दोनों भाई बहन की मौत घटना स्थल पर ही हो गई.

औरंगाबाद. जिले में इस वक़्त एक दर्दनाक घटना घटी हैं. देव थाना क्षेत्र के पड़रिया टोले ढाबी पर एक महादलित परिवार के घर मे आग लग गई.

इस अगलगी के चपेट में आने से भाई बहन की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार बलराम भुइया के घर में खाना बन रहा था.

इसी दौरान घर मे अचानक आग लग गयी. आग लगने के बाद घर वाले सामान निकालने में जुट गये. इस दौरान आग की लपटें तेज हो गई.

इससे बलराम भइया के पुत्र संदीप भइया और पुत्री मुसन कुमारी आग की लपटों में घिर गये और दोनों भाई बहन की मौत घटना स्थल पर ही हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही पड़रिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रणधीर कुमार सिंह मौके पर पहुंच चुके हैं और घटना की जानकारी देव बीडीओ को दे दी हैं.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >