BJP_Vs_Bhumihar बीजेपी का तेजस्वी पर वार, कहा-'भूरा बाल साफ' करने वाले अब कह रहे 'भूरा बाल को माफ करो'

BJP_Vs_Bhumihar बिहार में बीजेपी कोटे से मंत्री आलोक रंजन झा ने तेजस्वी और उनके परिवार पर तंज कसते हुए कहा कि एक समय वे लोग भूरा बाल साफ करो का नारा दिया करते थे. अब वही लोग भूरा बाल को माफ करो का नारा दे रहे हैं.

भूमिहार पर बिहार में राजनीति तेज हो गई है. मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने पशुराम जयंती के अवसर पर भूमिहारों से एक मौका मांगते हुए कहा था कि चूड़ा और दही मिलेगा तब ही बिहार सही होगा.तेजस्वी यादव का इशारा बिहार के भूमिहार और यादव को लेकर था. तेजस्वी के बयान के बाद बिहार में भूमिहारों के वोट को लेकर राजनीति तेज हो गई है.

बीजेपी कोटा से बिहार सरकार के मंत्री आलोक रंजन झा ने कहा है कि तेजस्वी राज्य के मुख्यमंत्री बनने के लिए छटपटा रहे हैं. वे मुख्यमंत्री की गद्दी तक पहुंचने के हर तरह के हथकंडे अपनाने में लगे हैं. उन्होंने तेजस्वी और उनके परिवार पर तंज कसते हुए कहा कि एक समय वे भूरा बाल साफ करो का नारा दिया करते थे. अब वही लोग भूरा बाल को माफ करो का नारा दे रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >