Swapna Shastra: सपनों के बारे में अगर बात करें तो ये हर व्यक्ति के जीवन का ऐसा हिस्सा है जिसे हम या तो अजीब समझते हैं या फिर रहस्यमयी. स्वप्न शास्त्र की मानें तो आप जिन चीजों को सपने में देखते हैं वे आपके भविष्य या जीवन से जुड़े हुए हालातों की तरफ भी इशारा करते हैं. अगर आप भी स्वप्न शास्त्र के पीछे छिपे रहस्यों को जानने में दिलचस्पी रखते हैं, तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए ही है. आज हम आपको सपने में दिखने वाली कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. सपने में दिखने वाली इन चीजों को अगर आप नजरअंदाज करते हैं तो मेंटल स्ट्रेस बढ़ सकता है, जीवन में परेशानियों आ सकती हैं या फिर आने वाले समय में नुकसान भी हो सकता है. तो चलिए इन सपनों के बारे में जानते हैं विस्तार से.
गिरने का सपना देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आप सपने में खुद को ऊंचाई से गिरते हुए देखते हैं, तो यह आपके अंदर कॉन्फिडेंस की कमी या फिर जीवन में स्थिरता की कमी की तरफ इशारा करता है. इस तरह का सपना यह भी बताता है कि आप किसी फैसले के बारे में सोचकर अंदर से डरे हुए हैं.
यह भी पढ़ें: सिर्फ भाग्यशाली लोगों को ही सपने में दिखती हैं ये चीजें, कहीं आप भी तो नहीं इनमें से एक?
दांत टूटने का सपना
अगर सपने में आपको दांत टूटते हुए दिखे तो यह चिंता, स्ट्रेस या फिर जीवन में होने वाले किसी बड़े बदलाव की तरफ इशारा करते हैं. सपने में इसका दिखना यह भी बताता है कि आप किसी बात को लेकर अंदर ही अंदर काफी ज्यादा परेशान हैं. इसके अलावा कई बार दांतों का टूटना यह भी बताता है कि आप जीवन में चल रही चीजों पर सही से कंट्रोल नहीं रख पा रहे हैं.
पानी में डूबने का सपना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आप सपने में खुद को पानी में डूबते हुए देख रहे हैं, तो यह इमोशनल प्रेशर या फिर किसी प्रॉब्लम में फंसे होने की तरफ इशारा करता है. सपने में इसका दिखना मतलब आप अपने इमोशंस को दबा रहे हैं और आपको जल्दी से जल्दी बाहर निकालना चाहिए. अगर आप इस सपने को नजरअंदाज करते हैं तो आपकी जिंदगी में स्ट्रेस और भी ज्यादा बढ़ सकता है.
यह भी पढ़ें: सपने में बच्चों का दिखना शुभ होता है या फिर अशुभ? जानिए स्वप्न शास्त्र का रहस्य
पीछा किए जाने का सपना
अगर सपने में आपको ऐसा लग रहा है कि कोई आपका पीछा कर रहा है, तो यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि आप किसी प्रॉब्लम या फिर डर से भागने की कोशिश कर रहे हैं. इसके अलावा इस सपने का दिखना यह भी बताता है कि आप जिंदगी की किसी जिम्मेदारी और कठिन हालात से बचने की कोशिश में भी लगे हुए हैं. आपको कभी भी इस तरह के सपनों को नजरअंदाज करने की गलती नहीं करनी चाहिए.
परीक्षा या तैयारी से जुड़ा सपना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आप अपने सपने में खुद को परीक्षा देते हुए या फिर परीक्षा की तैयारी करते हुए देखते हैं, तो यह आपको बताता है कि आप अपने परफॉरमेंस को लेकर संतुष्ट नहीं है और इसकी वजह से चिंतित भी हैं. सपने में इसका दिखना यह भी बताता है कि आप अपने ऊपर जरूरत से ज्यादा प्रेशर भी डाल रहे हैं.
यह भी पढ़ें: जीवन में सफलता मिलने से पहले सपने में दिखती हैं ये 3 चीजें, स्वप्न शास्त्र से जानें इसकी पूरी सच्चाई
