ममता बनर्जी संभाल रहीं थीं 23 पद, बंगाल चुनाव से पहले सभी पदों से दिया इस्तीफा

Mamata Banerjee Resigned: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक साथ 23 पदों से इस्तीफा दे दिया है. ममता बनर्जी के पास कौन-कौन से पद थे और किन-किन पदों से इस्तीफा दिया है, जानने के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट.

Mamata Banerjee Resigned: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को विभिन्न विभागों और संबद्ध निकायों में 23 पदों से इस्तीफा दे दिया. यह जानकारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति से मिली. राज्य के गृह विभाग के एक पत्र में, राज्य सरकार में उसके समकक्ष विभागों को निर्देश दिया गया कि वे मुख्यमंत्री द्वारा उल्लिखित पदों के साथ-साथ उन सभी अन्य पदों से भी उनके इस्तीफे को स्वीकार करने के लिए आवश्यक कदम उठाएं, जिनका उल्लेख उनके पत्र में स्पष्ट रूप से नहीं किया गया हो.

भवानीपुर से चुनाव लड़ रहीं हैं ममता बनर्जी

ममता बनर्जी दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रही हैं, जहां उनका मुकाबला राज्य के विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी से है. पत्र में लिखा है- मुझे उस पत्र की एक प्रति अग्रेषित करने का निर्देश दिया गया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि ममता बनर्जी ने संलग्न सूची में उल्लिखित पदों से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है.

ये पद संभाल रहीं थीं ममता बनर्जी

मौजूदा मुख्यमंत्री ने राज्य स्वास्थ्य मिशन के प्रमुख, राज्य वन्यजीव बोर्ड अध्यक्ष, पर्यावरण पर्यटन सलाहकार बोर्ड, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती समिति अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल उर्दू अकादमी के शासी निकाय सहित अन्य पदों से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने बांग्ला संगीत मेला की आयोजन समिति की प्रमुख और राज्य अनुसूचित जाति एवं जनजातीय सलाहकार परिषद प्रमुख पद से भी इस्तीफा दे दिया. ममता बनर्जी ने राज्य औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन बोर्ड और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से भी इस्तीफा दे दिया.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बुधवार शाम 4 बजे तक इस्तीफे स्वीकार करने का निर्देश

विभागों को यह भी निर्देश दिया गया है कि इन सभी पदों के संबंध में इस्तीफे स्वीकार करने के लिए तत्काल आवश्यक कार्रवाई शुरू की जाये. पत्र में अधिकारियों को बुधवार शाम 4 बजे तक इस्तीफे स्वीकार करने संबंधी अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने का भी निर्देश दिया गया है. मुख्यमंत्री कार्यालय को लिखे अपने पत्र में ममता बनर्जी ने अनुरोध किया है कि संलग्न सूची में शामिल न किये गये पदों सहित, इन सभी पदों से उनके इस्तीफे स्वीकार करने के लिए कदम उठाये जायें.

इसे भी पढ़ें

दरक रहा ममता बनर्जी का अल्पसंख्यक दुर्ग? ओवैसी, हुमायूं और नौशाद ने बढ़ायी तृणमूल की टेंशन

उत्तर बंगाल में ‘खेला’ शुरू! पूर्व विधायक अर्घ्य राय प्रधान भाजपा में, टेंशन में टीएमसी

शुभेंदु अधिकारी का धमाका- ममता बनर्जी की रैलियों पर खर्च हो रहे जनता के पैसे, PWD को बनाया टीएमसी का प्राइवेट ठेकेदार

ममता बनर्जी के गढ़ भवानीपुर की गलियों में गूंजेगा ‘मोदी-मोदी’, आखिरी चरण में PM के मेगा रोड शो का प्लान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >