अब राजगीर का जू सफारी और नेचर सफारी पर्यटकों के लिए सुबह छह बजे ही खुल जायेगा

24 अप्रैल से राजगीर का जू सफारी और नेचर सफारी प्रातः कालीन हो गया है. सुबह 6:00 बजे से दिन के 2:00 बजे तक ही दोनों सफारी अब खुलेगा.

राजगीर. 24 अप्रैल से राजगीर का जू सफारी और नेचर सफारी प्रातः कालीन हो गया है. सुबह 6:00 बजे से दिन के 2:00 बजे तक ही दोनों सफारी अब खुलेगा. यह निर्णय भीषण गर्मी को देखते हुए लिया गया है. डीएफओ राजकुमार एम और जू सफारी के निदेशक राम सुंदर एम द्वारा संयुक्तादेश में इस आशय की जानकारी दी गयी है. जारी संयुक्तादेश में कहा गया है कि वर्तमान में राजगीर का अधिकतम तापमान 40 डीग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है. बिहार मौसम सेवा केन्द्र के दैनिक मौसम बुलेटिन के द्वारा राजगीर का तापमान 40 डीग्री सेल्सियस से अधिक पहुंचने एवं सामान्य से अधिक गर्मी रहने की संभावना व्यक्त की गयी है. इस दौरान दोपहर के समय काफी गर्मी एवं लू की संभावना है. इससे पर्यटकों तथा वन्यजीवों के स्वास्थ्य पर प्रतिकुल प्रभाव पड़ सकता है. इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी 24 अप्रैल 2025 से अगले आदेश तक राजगीर जू सफारी एवं नेचर सफारी का संचालन प्रातः 06:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक किये जाने का निर्णय लिया गया है. पर्यटकों को जू सफारी एवं नेचर सफारी में प्रवेश की सुविधा अपराह्न 12:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी. भ्रमण के दौरान पर्यटकों को गर्मी एवं लू से बचने के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गयी है. अपहरण मामले के 21 वर्षों से फरार आरोपित गिरफ्तार

बिंद. बिंद थाना क्षेत्र के ईशवरचक गांव में छापेमारी कर अपहरण मामले के वर्षों से फरार आरोपित को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित राजेंद्र प्रसाद के पुत्र जयपति कुमार है. थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पर वर्ष 2003 में लहेरी थाने में अपहरण का मामला दर्ज हैं. वह वर्षों से फरार चल रहा था. आरोपित पर कोर्ट से कुर्की वारंट निकला हुआ था. पुलिस दलबल के साथ आरोपित के घर कुर्की करनी शुरू किया था. आरोपित के परिजन घर कि कुर्की होते देख आनन फानन में 21 फरार आरोपित को पुलिस के हाथों सौंप दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >