नालंदा में दिनदहाड़े गुंडागर्दी और छिनतई का आरोप, विरोध करने पर चलती ऑटो से युवक को फेंका, हालत गंभीर

बिहारशरीफ के भागन बीघा में चलती ऑटो से युवक को धक्का देकर 22 हजार रुपये की लूट। पीड़ित गंभीर रूप से घायल, पुलिस मामले की जांच में जुटी।

Nalanda News : नालंदा जिले के भागन बीघा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. धमासंग गांव के पास एसएच-78 पर अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति से 22 हजार रुपये छीन लिए. विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट कर उसे चलती ऑटो से सड़क पर धक्का दे दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

बकाया राशि लेकर लौट रहे थे पीड़ित

घायल की पहचान छोटकी गोवरिया गांव निवासी भूषण पासवान के रूप में हुई है. पीड़ित ने बताया कि वह गुरुवार सुबह धमासंग गांव बकाया राशि लेने गए थे. वहां से 22 हजार रुपये लेकर लौट रहे थे, तभी भागन बीघा की ओर से आ रही एक सीएनजी ऑटो उनके पास रुकी.

ऑटो में बैठाते ही बदमाशों ने की छिनतई

पीड़ित के अनुसार, ऑटो में पहले से सवार अज्ञात लोगों ने उन्हें बैठा लिया. करीब 20 मीटर आगे बढ़ने के बाद बदमाशों ने उनसे रुपये छीनने की कोशिश की. विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई और चलती ऑटो से सड़क पर धक्का देकर फेंक दिया गया.

ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल

सड़क पर गिरने के बाद भूषण पासवान शोर मचाने लगे. आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें पास के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया. बाद में डायल-112 पुलिस की मदद से उन्हें रहुई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल रेफर कर दिया गया.

आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई

भागन बीघा थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने बताया कि फिलहाल इस मामले में कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >