पंचाने नदी से युवती का शव बरामद, बोरे में मिली लाश

जिले में गुरुवार को गोखुलपुर और रहुई थाना सीमा क्षेत्र के पास स्थित पंचाने नदी से एक 22 वर्षीय युवती का शव बोरे में बंद हालत में बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई.

बिहारशरीफ. जिले में गुरुवार को गोखुलपुर और रहुई थाना सीमा क्षेत्र के पास स्थित पंचाने नदी से एक 22 वर्षीय युवती का शव बोरे में बंद हालत में बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई.शव मिलने की सूचना पर गोखुलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया. गोखुलपुर थाना प्रभारी शिवम कुमार सुमन ने बताया कि शव सैदीपुर गांव के पास पंचाने नदी से बरामद किया गया है. शव को बोरे में बंद कर नदी में फेंका गया था, जिससे यह मामला हत्या की ओर इशारा करता है. युवती की पहचान अब तक नहीं हो पाई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना स्थल रहुई थाना क्षेत्र में आने के कारण शव को रहुई थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है. रहुई पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया चल रही है और अज्ञात युवती की पहचान एवं हत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >