श्रमजीवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत

भागनबिगहा ओपी क्षेत्र के कादीबिगहा गांव के पास गुरुवार को श्रमजीवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई. मृतका की पहचान गांव निवासी संजय रविदास की 49 वर्षीय पत्नी सरिता देवी के रूप में की गई है.

बिहारशरीफ़ भागनबिगहा ओपी क्षेत्र के कादीबिगहा गांव के पास गुरुवार को श्रमजीवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई. मृतका की पहचान गांव निवासी संजय रविदास की 49 वर्षीय पत्नी सरिता देवी के रूप में की गई है. परिजनों के अनुसार, सरिता देवी खेत में लगे फसल की निगरानी के लिए जा रही थीं, तभी रेलवे ट्रैक पार करते समय अचानक ट्रेन की चपेट में आ गईं. हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. थानाध्यक्ष शैलेश कुमार झा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है. परिवार वाले घटना को ट्रेन हादसा बता रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >