बिहारशरीफ में घर से चल रहा था अवैध शराब का कारोबार, पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार

BiharSharif Liquor Seized : नालंदा के बिहारशरीफ में पुलिस ने गुप्त सूचना पर एक घर में छापेमारी की, जहाँ से 50 पाउच देसी शराब बरामद हुई. इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

BiharSharif Liquor Seized : नालंदा के बिहारशरीफ स्थित लहेरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर एक महिला को 50 पाउच देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है.

गुप्त सूचना पर लहेरी थाना पुलिस की छापेमारी

लहेरी थाना क्षेत्र के भैंसासुर मोहल्ला में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान एक घर से 50 पाउच देसी शराब बरामद की गई. मौके से पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार महिला की हुई पहचान

गिरफ्तार महिला की पहचान भैंसासुर मोहल्ला निवासी लक्ष्मी चौधरी की पत्नी सुखिया देवी के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि महिला अपने घर से अवैध शराब का कारोबार कर रही थी. सूचना के सत्यापन के बाद छापेमारी की गई.

पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई

लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि बरामदगी के बाद सुखिया देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्हें सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Also Read : नालंदा में मानसून बना किसानों का सहारा, 34% धान रोपनी पूरी, कृषि विभाग ने जारी की अहम सलाह


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >