वार्ड 24 में लगा सहयोग शिविर, मौके पर सुनी गईं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का हुआ समाधान

Bihar Sharif News : बिहारशरीफ नगर निगम के वार्ड 24 में मंगलवार को एक सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में लोगों ने अपनी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव अधिकारियों के सामने रखे, जिनमें साफ-सफाई और जलजमाव प्रमुख थीं. कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया.

Bihar Sharif News : बिहारशरीफ नगर निगम के वार्ड संख्या 24 में मंगलवार को वार्ड पार्षद इंजीनियर अली अहमद की अध्यक्षता में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव अधिकारियों के समक्ष रखे. कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र निष्पादन का आश्वासन दिया गया. यह सहयोग शिविर सरकार की जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की पहल के तहत आयोजित किया गया, ताकि नागरिकों को विभिन्न सरकारी सेवाएं और सुविधाएं उनके वार्ड स्तर पर ही उपलब्ध कराई जा सकें.

साफ-सफाई, जलजमाव और मच्छरों की समस्या प्रमुख रही

शिविर में लोगों ने साफ-सफाई, जलजमाव और मच्छरों की बढ़ती समस्या से जुड़ी शिकायतें प्रमुखता से उठाईं. अधिकारियों ने संबंधित शिकायतों को दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया. साथ ही नगर निगम की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं की भी जानकारी दी गई.

होल्डिंग टैक्स, ट्रेड लाइसेंस और पेंशन योजनाओं की मिली सुविधा

शिविर में नागरिकों को होल्डिंग टैक्स जमा करने, ट्रेड लाइसेंस बनवाने और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी गई. अधिकारियों ने व्यापारियों से आवेदन भी प्राप्त किए और विभिन्न सेवाओं के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया. इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन और दिव्यांग पेंशन के लाभार्थियों का जीवन प्रमाणीकरण किया गया. नए आवेदनों को भी स्वीकार किया गया, जिससे पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके.

वार्ड स्तर पर ही होगा समस्याओं का समाधान : इंजीनियर अली अहमद

वार्ड पार्षद इंजीनियर अली अहमद ने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान उनके वार्ड में ही करना प्राथमिकता है, ताकि नागरिकों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें. उन्होंने कहा कि जनसेवा, पारदर्शिता और सम्मानजनक व्यवहार के माध्यम से ही आम लोगों का जीवन आसान बनाया जा सकता है.

Also Read : बारिश से गर्मी से मिली राहत, किसानों के चेहरे खिले, शहर में जलजमाव से बढ़ी परेशानी



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sunil kumar

Published by: Yuvraj Ratan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >