नालंदा के नूरसराय में हथियार लहराने का वीडियो वायरल, दो कट्टा के साथ युवक का पिता गिरफ्तार

बिहारशरीफ के नूरसराय में हथियार लहराकर ग्रामीणों में दहशत फैलाने वाले युवक के पिता को पुलिस ने दो अवैध देशी कट्टा और 10 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है. मामले में युवक के पुत्र को भी निरुद्ध किया गया है.

बिहारशरीफ जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के गोडिहा गांव में हथियार लहराकर ग्रामीणों के बीच दहशत फैलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की. सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपित के घर की घेराबंदी कर छापेमारी की, जहां से दो अवैध देशी कट्टा और 10 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की गई.

पुलिस ने मौके से वीरसेन पासवान (37) को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके पुत्र विधि-विरुद्ध बालक को भी बाद में निरुद्ध किया गया. पुलिस के अनुसार सोमवार की रात करीब 1:50 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया.

वीडियो में एक लड़का हाथ में हथियार लहराते हुए ग्रामीणों के बीच भय का माहौल पैदा करने का प्रयास करता दिखाई दे रहा था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल वरीय अधिकारियों को सूचना दी और वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान शुरू कर दी.

घर की घेराबंदी और एक आरोपी की गिरफ्तारी

नूरसराय थाना के अपर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महाल चौकीदार और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से युवक की पहचान गोडिहा निवासी वीरसेन पासवान के रूप में की. इसके बाद पुलिस टीम ने उसके घर की घेराबंदी की.

पुलिस को देखते ही घर से दो लोग भागने लगे. पुलिस ने पीछा कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया, जबकि एक लड़का छत से कूदकर अंधेरे और संकरी गली का फायदा उठाकर भाग निकला. पकड़े गए व्यक्ति की पहचान वीरसेन पासवान, पिता स्व. रामअवतार पासवान, निवासी गोडिहा, थाना नूरसराय के रूप में हुई.

Also Read : भोजपुर का बाबा लंगटनाथ धाम: जहां शिव पूजा से पूरी होती हैं भक्तों की मनोकामनाएं, 5 तस्वीरों में जानिए कहानी

घर की तलाशी में हथियार और शराब बरामद

इसके बाद पुलिस ने घर की तलाशी ली. तलाशी के दौरान उत्तरी कमरे से दो देशी कट्टा और 10 लीटर देशी शराब बरामद हुई. पुलिस ने दोनों हथियार और शराब को जब्त कर लिया. मामले में नूरसराय थाना में कांड दर्ज किया गया है. अनुसंधान के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर विधि-विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया.

न्यायालय में प्रस्तुतिकरण और शामिल पुलिसकर्मी

गिरफ्तार आरोपित को न्यायालय और विधि-विरुद्ध बालक को किशोर न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है. पुलिस की इस कार्रवाई में वीरज कुमार पुरी, रणवीर कुमार, सुमन सौरभ, सत्य प्रकाश पाल, रौशन कुमार सहित नूरसराय थाना के सशस्त्र बल शामिल थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >