Biharsharif News : नल जल सप्लाइ ठप रहने से ग्रामीणों ने जाम की सड़क

रियरी प्रखंड की सनैया पंचायत के देवपुरी गांव में पिछले 20 दिनों से नल जल आपूर्ति ठप होने से परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को सड़क जाम कर प्रदर्शन किया.

अरियरी. अरियरी प्रखंड की सनैया पंचायत के देवपुरी गांव में पिछले 20 दिनों से नल जल आपूर्ति ठप होने से परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. सड़क जाम करने वाली महिलाओं में सुनैना देवी, शोभा देवी और बबीता देवी सहित सैकड़ों महिलाएं शामिल थीं. उन्होंने बताया कि नल जल बंद होने के कारण उन्हें पीने का पानी लाने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है. गांव में चापाकलों की संख्या भी कम है और कई चापाकल खराब हो गये हैं.

सूचना मिलने पर अरियरी थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह, पीएचइडी के कनीय अभियंता मनोरंजन कुमार और ठेकेदार मंटू कुमार मौके पर पहुंचे. कनीय अभियंता ने बताया कि बोरिंग फेल हो जाने के कारण पानी की समस्या उत्पन्न हुई है. उन्होंने जल्द ही नयी बोरिंग कराने और खराब चापाकलों की मरम्मत करने का आश्वासन दिया. इसके बाद पानी टैंकर से उपलब्ध कराने का भी वादा किया गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम हटा लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shah abid hussain

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >