बिहार के ग्रामीण जनता को मिल रही शहरी सुविधाएं : मंत्री

ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने शनिवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र के बेन प्रखंड में पंचायत समिति सदस्यों द्वारा अनुशंसित 11 विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन किया.

बिहारशरीफ. ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने शनिवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र के बेन प्रखंड में पंचायत समिति सदस्यों द्वारा अनुशंसित 11 विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन किया. इनमें 10 लाख 40 हजार रूपये की लागत से ग्राम गुरुशरनपुर मे महादलित टोला मे नाली एवं पीसीसी ढलाई का उद्घाटन, गुरुशरनपुर हाई स्कूल के उत्तरी एवं पश्चिम भाग होते हुए दक्षिण भाग तक 24 लाख 52 हजार रूपये की लागत से निर्मित चहारदीवारी का उद्घाटन, गुरुशरनपुर मे पिच रोड़ से उत्तर अशोक चौधरी के खेत तक मिट्टी भराई एवं ईट सोलिंग का उद्घाटन , मखदुमपुर मे ही दुखन मांझी के घर से लेकर डाक बाबा तक मिट्टी भराई एवं ईट सोलिंग का उद्घाटन, ग्राम कृपागंज मे रंजीत सिंह के घर से दक्षिण टोला रोड तक ईट सोलिंग एवं पीसीसी ढलाई का उद्घाटन, ग्राम मुरगावॉ मे सुनील सिंह के घर से उत्तर अनिल सिंह के घर तक मिटी भराई एवं ईट सोलिंग एवं पीसीसी ढलाई का उद्घाटन, ग्राम मुरगावॉ मे मनरेगा योजना से महादेव मंदिर के नजदीक मिटी भराई एवं फेवर ब्लॉक सोलिंग का उद्घाटन, मुरगावॉ मे ही कमल सिंह के घर से शिवशंकर सिंह के घर तक मिट्टी एवं ईट सोलिंग तथा पीसीसी ढलाई का उद्घाटन एवं योजना मुखिया के अनुशंसा से कृपागंज मे सुरेंद्र रजक के घर से शशि सिंह के घर तक ईट सोलिंग एवं पीसीसी ढलाई का उद्घाटन तथा कृपागंज मे ही धर्मेंद्र सिंह के घर से देवेन्द्र सिंह के घर तक मिट्टी भराई एवं ईट सोलिंग का उद्घाटन किया गया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में भी शहरों जैसी सुविधा उपलब्ध करा रही है ताकि ग्रामीणों को किसी तरह की कठिनाई का सामना न करना पड़े. आज बिहार के ग्रामीण शहरों के समान रह रहे हैं. मुख्यमंत्री के द्वारा किये गये कार्यो से आमलोग गरीबी रेखा से आगे निकल कर प्रदेश एवं देश की तरक्की में अपना योगदान दे रहे हैं. इस अवसर पर बेन प्रखंड के जदयू अध्यक्ष अरविन्द पटेल, प्रमुख रंजु देवी, खैरा पंचायत की मुखिया पुन्नी देवी, जीतु मांझी, जीतेन्द्र सिंह, मो कलिम, कुमुद कुमार, सोनम सोनाली, सीताराम केवट, धुरी मांझी, बिनोद सिंह, जीतु कुशवाहा, शशि कुशवाहा, प्रेम कुशवाहा, सुनील मांझी, शम्भुण पासवान, पैक्स अध्यक्ष पप्पु् जी, मुखिया नीरज कुमार सहित बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Santosh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >