नालंदा के खोदागंज में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

नालंदा जिले के खोदागंज बाजार में एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की जान चली गई, और चालक फरार हो गया.

नालंदा जिले के इस्लामपुर स्थित खोदागंज-हुलासगंज मुख्य मार्ग पर खोदागंज बाजार स्थित दुर्गा स्थान के पश्चिम शुक्रवार की रात्रि एक भीषण सड़क हादसा हो गया. अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

मृतक व्यक्ति की पहचान खोदागंज थाना क्षेत्र के नंदलाल बीघा गांव निवासी वासुदेव प्रसाद के पुत्र अजय कुमार के रूप में की गई है.

धक्का मारकर फरार हुआ अज्ञात वाहन

घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए खोदागंज थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार गहलोत ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि खोदागंज बाजार से हुलासगंज जाने वाली सड़क पर दुर्गा स्थान के समीप एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी है और चालक वाहन लेकर फरार हो गया है.

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गंभीर रूप से जख्मी व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

शव का सदर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित किया. परिजनों के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया.

थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में फिलहाल मृतक के परिजनों द्वारा खोदागंज थाने में कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन प्राप्त होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : गया जी : नीट पेपर लीक के विरोध में जीटी रोड पर छात्रों का प्रदर्शन, लगा लंबा जाम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >