शेखपुरा में पुरानी रंजिश में हमला का आरोप, गर्दन काटने की कोशिश, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

शेखपुरा के अंबारी गांव में पुरानी रंजिश के कारण चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक आरोपी गिरफ्तार, घायलों का इलाज जारी।

Sheikhpura News : शेखपुरा जिले के शेखोपुरसराय प्रखंड के अंबारी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुए खूनी हमले में एक व्यक्ति की गर्दन काटने का प्रयास किया गया. तेजधार पसूली से किए गए हमले में शिव बालक राम गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके भतीजे विकास राम पर ईंट-पत्थर से हमला कर सिर फोड़ दिया गया. घटना के बाद दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया.

पसूली से गर्दन पर वार, हालत चिंताजनक

घायल शिव बालक राम ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने उन पर जानलेवा हमला किया. हमलावरों ने तेजधार पसूली से गर्दन पर वार कर उनकी हत्या का प्रयास किया. वहीं बीच-बचाव करने पहुंचे उनके भतीजे विकास राम पर ईंट-पत्थर से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. शिव बालक राम की हालत चिंताजनक बताई जा रही है.

चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

घटना के बाद पीड़ित के बयान पर स्थानीय थाने में चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी.

मुख्य आरोपी नालंदा से गिरफ्तार

थानाध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के मुख्य आरोपी लालू कुमार को नालंदा जिले के अस्थावां थाना क्षेत्र के ओयाब गांव से गिरफ्तार कर लिया गया. वह अपनी बहन के घर में छिपा हुआ था. एएसआई जय कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उसे दबोचकर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार घटना में शामिल अन्य तीन नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niranjan Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >