इस्लामपुर में जुआ खेलते दो युवक धराये

स्थानीय थाना क्षेत्र के बरडीह नदी किनारे श्मशान घाट के पास पुलिस ने छापेमारी कर ऑनलाइन जुआ खेलते दो युवकों को गिरफ्तार किया.

इस्लामपुर. स्थानीय थाना क्षेत्र के बरडीह नदी किनारे श्मशान घाट के पास पुलिस ने छापेमारी कर ऑनलाइन जुआ खेलते दो युवकों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने उनके पास से 8,150 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और बड़ी संख्या में कूपन बरामद किए हैं. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवकों की पहचान पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र निवासी राणा विजय सिंह और रॉकी कुमार के रूप में की गई है. दोनों ऑनलाइन जुआ संचालन और खिलवाने में शामिल थे. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में कुछ युवक ऑनलाइन जुआ का खेल चला रहे हैं. सूचना के आधार पर छापेमारी कर दोनों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >