शिविर में 100 से अधिक पशुओं का किया गया मुफ्त इलाज

बिहार पशु चिकित्सा महाविद्यालय बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय पटना के तत्वाधान में हिलसा प्रखंड के कामता पंचायत अंतर्गत सुल्तानपुर गांव में पशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया.

हिलसा. बिहार पशु चिकित्सा महाविद्यालय बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय पटना के तत्वाधान में हिलसा प्रखंड के कामता पंचायत अंतर्गत सुल्तानपुर गांव में पशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. यह शिविर विश्व पशु चिकित्सा दिवस 2025 के अवसर पर आयोजित किया गया. जिससे पशु चिकित्सा और जागरूकता के महत्व को उजागर किया जा सके. यह शिविर उच्च विद्यालय टेन पल्स टू विष्णुपुर लोहड़ा में आयोजित जागरूकता शिविर में 450 से अधिक छात्र – छात्राओं ने भाग लिया. जिससे उन्हें पशु चिकित्सा स्वास्थ्य और पेशे के बारे में जानकारी मिली. 150 से अधिक छात्रों ने पशु चिकित्सा पेशे के बारे में जानने के लिए प्रश्नावली सर्वेक्षण में भाग लिया. इस दौरान पशु चिकित्सा डॉ. पल्लव शेखर ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों के द्वार पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना एवं पशुपालन से संबंधित समस्याओं से अवगत होकर उनके निराकरण का प्रयास करना है. इस दौरान 100 से अधिक पशुपालक परिवारों से संपर्क कर पशुपालन से संबंधित वैज्ञानिक गतिविधियों एवं पशुपालन महाविद्यालय में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी दी गई. शिविर के दौरान छोटे-बड़े 100 से अधिक जानवरों में विभिन्न प्रकार की बीमारियों का इलाज किया गया. बीमारियों के निदान से संबंधित दवाइयों तथा खनिज तत्वों, कृमिनाशक दवाइयों का नि:शुल्क वितरण किया गया. जिसमें भैंसों में प्रजनन संबंधी विकार और चमोकन का संक्रमण प्रमुख स्वास्थ्य समस्याएं पाई गईं. दवा कंपनियों इंटास और व र्बैक ने भाग लिया और आवश्यक कृमिनाशक और मिनरल मिश्रण वितरित किए. इस आयोजन ने महाविद्यालय की समुदाय तक पहुंच, शिक्षा और पशु कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया। इस मौके पर डॉ अंजय एसोसिएट प्रोफेसर, डॉ. श्यामा के.पी. डॉ. आलोक कुमार, डॉ. हिमालय भारद्वाज, कामता पंचायत के पूर्व मुखिया पवन कुमार, युवा जदयू के प्रदेश सचिव नीरज यादव, जिम्मी पटेल, रविंदर प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद सहित सैंकड़ों ग्रामीण मौजूद थे. फोटो पशु चिकित्सा शिविर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Santosh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >