ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

भारतीय सेना द्वारा हाल ही में सफलतापूर्वक संपन्न किए गए ऑपरेशन सिंदूर की गूंज पूरे देश में सुनाई दे रही है. इ

बरबीघा. भारतीय सेना द्वारा हाल ही में सफलतापूर्वक संपन्न किए गए ऑपरेशन सिंदूर की गूंज पूरे देश में सुनाई दे रही है. इस ऐतिहासिक उपलब्धि को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिला मुख्यालय में रविवार को एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया.इस तिरंगा यात्रा में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया. जिसमें भाजपा के प्रदेश संयोजक सह तिरंगा यात्रा की प्रभारी डॉ. पूनम शर्मा भी शामिल हुई.भाजपा जिलाध्यक्ष रेशमा भारती के नेतृत्व में शहर के रामजानकी मंदिर से निकाली गयी तिरंगा यात्रा शहर के चांदनी चौक पर पहुंचकर समाप्त हुई.इस तिरंगा यात्रा में राज्यसभा सांसद शंभू शरण पटेल के सांसद प्रतिनिधि विपिन कुमार मंडल ,सांसद अरुण भारती के सांसद प्रतिनिधि सचिन सौरभ,भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुधीर बिंद, मनोज सिन्हा, संजय सिंह उर्फ़ कारू सिंह, पवन कुमार, राजिव सिन्हा, सतीश विद्यार्थी सहित बड़ी संख्यां में भाजपा के कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा झंडा लिए चल रहे थे. भजापा की प्रदेश नेत्री डॉ. पूनम शर्मा ने देशभक्ति के रंग में रंगे इस आयोजन को “राष्ट्र गौरव का उत्सव ” बताया. उन्होंने कहा ऑपरेशन सिंदूर ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि भारत अपनी संप्रभुता और सुरक्षा से कभी समझौता नहीं करता. यह केवल एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि भारत की शौर्यगाथा का प्रतीक है. हम अपने वीर जवानों को नमन करते हैं, जिन्होंने साहस और समर्पण की मिसाल पेश की. वही, भाजपा जिला अध्यक्ष रेशमा भारती सहित अन्य भाजपा नेताओं ने इस मौके पर कहा कि यह यात्रा केवल जश्न नहीं, बल्कि देश के लिए समर्पण और एकता का संदेश है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Santosh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >