विधि व्यवस्था भंग करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

तेलमर थाना पुलिस ने बुधवार को विधि व्यवस्था भंग करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

बिहारशरीफ. तेलमर थाना पुलिस ने बुधवार को विधि व्यवस्था भंग करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार सभी आरोपी तेलमर गांव के निवासी हैं और उन पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 170 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वरण यादव के पुत्र करू यादव, स्वर्गीय सबलू यादव के पुत्र लोरिक यादव, तथा स्वर्गीय रज्जू यादव के पुत्र अमिरक यादव उर्फ बुद्धू यादव के रूप में हुई है. इस संबंध में तेलमर थानाध्यक्ष शत्रुघ्न साह ने बताया कि शांति भंग की आशंका को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है, और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >