युवक की इलाज के दौरान गयी जान

अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आकर जख्मी हुए युवक की इलाज के क्रम में मौत हो गयी. मृतक की पहचान नालंदा के सरिलचक गांव के श्रवण वर्मा के 23 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार के रूप में की गयी है.

सिलाव. अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आकर जख्मी हुए युवक की इलाज के क्रम में मौत हो गयी. मृतक की पहचान नालंदा के सरिलचक गांव के श्रवण वर्मा के 23 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार के रूप में की गयी है. जन कुमार को बुधवार की शाम बिहारशरीफ राजगीर मुख्य मार्ग पर नालन्दा मोड़ के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क के एक छोर से दूसरे छोर को जाने के क्रम में अपनी चपेट में ले लिया था. जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. जिसे स्थानीय पुलिस ने फौरन इलाज हेतु बीम्स में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गयी. थाना प्रभारी निशि कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम करवाकर कर परिजन के हवाले कर दिया गया है. बताया कि मृतक के परिजन के द्वारा दिये गए लिखित आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >