बिहारशरीफ. रहुई थाना क्षेत्र के देकपुरा गांव में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई. मृतका की पहचान सुकुमार पासवान की पुत्री गुड़िया कुमारी के रूप में की गई है. परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की देर रात शौच के लिए घर से निकली थी. इसी दौरान अंधेरे में उसका पैर फिसल गया और वह पास स्थित एक पुराने कुएं में गिर गई. घरवालों ने जब काफी देर तक उसे वापस नहीं आते देखा तो उसकी तलाश शुरू की. आशंका होने पर लोगों ने कुएं में झांक कर देखा तो बच्ची पानी में डूबी हुई मिली. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने मिलकर बच्ची को कुएं से बाहर निकाला और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. थानाध्यक्ष कुणाल कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
