हरनौत के श्रीचंदपुर मुहल्ले में नल-जल योजना फेल

नगर पंचायत हरनौत के वार्ड संख्या 10 स्थित श्रीचंदपुर मुहल्ले में सरकार की बहुप्रचारित नल-जल योजना पूरी तरह से फेल होती दिख रही है. तेज़ गर्मी के बीच लोग एक-एक बूंद पानी के लिए परेशान हैं.

बिहारशरीफ. नगर पंचायत हरनौत के वार्ड संख्या 10 स्थित श्रीचंदपुर मुहल्ले में सरकार की बहुप्रचारित नल-जल योजना पूरी तरह से फेल होती दिख रही है. तेज़ गर्मी के बीच लोग एक-एक बूंद पानी के लिए परेशान हैं. पानी नहीं मिलने से मोहल्लेवासियों में भारी नाराजगी है और उन्होंने नगर पंचायत कार्यालय का घेराव किया. मोहल्लेवासी श्रवण पासवान, डोली देवी, सुशीला देवी समेत कई लोगों ने बताया कि हरनौत को नगर का दर्जा मिले दो साल से अधिक हो चुके हैं, लेकिन अब तक लगभग 30 घरों को नल-जल योजना का लाभ नहीं मिल पाया है. कुछ घरों में आंशिक रूप से पानी पहुंच रहा है, जबकि बाकी परिवारों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है या चापाकल का सहारा लेना पड़ रहा है. वार्ड पार्षद राकेश रंजन, सुधीर पासवान व अमर मलिक ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत उनके वार्ड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है. उन्होंने बताया कि इस गंभीर समस्या को कई बार कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) को अवगत कराया गया है, लेकिन आज तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया. नाराज मोहल्लेवासियों ने कहा कि यदि शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे नगर पंचायत कार्यालय का घेराव करेंगे और आंदोलन करेंगे. उनका कहना है कि पानी जैसी मूलभूत सुविधा से उन्हें वंचित रखा जा रहा है, जो कि अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है. मुख्य पार्षद प्रतिनिधि धीरज कुमार उर्फ पल्लू सिंह ने बताया कि पाइपलाइन बिछाने का काम प्रगति पर है और जल्द ही सभी घरों को नल-जल योजना से जोड़ा जाएगा. वहीं ईओ सुमन सौरभ ने जानकारी दी कि वार्ड संख्या 11 में नया बोरिंग किया गया है और 10 दिनों के भीतर वहां से जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >