चंडी में मारपीट में जख्मी किराना दुकानदार की हुई मौत

सैरा पर गांव में दुकानदारी को लेकर हुई मारपीट में बुजुर्ग दुकानदार की इलाज के दौरान मौत हो गयी.

चंडी. सैरा पर गांव में दुकानदारी को लेकर हुई मारपीट में बुजुर्ग दुकानदार की इलाज के दौरान मौत हो गयी. थाना क्षेत्र के सैरा पर गांव में किराना दुकान के पुराने विवाद ने 16 अप्रैल को खूनी रूप ले लिया. दुकानदारी को लेकर हुई मारपीट में घायल 60 वर्षीय बुजुर्ग दुकानदार मिथलेश चौधरी की इलाज के दौरान रविवार की रात को मौत हो गई. मृतक के पुत्र अमरजीत कुमार ने बताया कि उनके पिता गांव में किराना दुकान चलाते थे. पड़ोस में रहने वाली चंचला देवी की भी किराना दुकान है चंचला देवी दुकान बंद करने का दबाव बना रही थी और पहले भी विवाद हो चुका था. लेकिन 16 अप्रैल को अपने खेत से घर के दरवाजे पर पहुंचे तो चंचला देवी, सजय प्रसाद, शिवम कुमार तीनो अपने हाथ मे डंडा तथा ईटा का टुकड़ा लेकर हमारे तरह मारने के लिए दौड़ा तो हम भागने लगे तभी सजय प्रसाद तथा शिवम कुमार ने खदेड़ कर पकड़ लिया और बेरहमी से मारने लगा. पैर, गर्दन, आंख पर काफी छोटे आई थी. घायल अवस्था मिथलेश चौधरी को चंडी रेफरल अस्पताल ले जाया गया, नाजुक स्थिति को देख हुए बिहारशरीफ सदर अस्पताल रेफर किया गया. वहां से बेहतर ईलाज़ के लिए पावापुरी विम्स रेफर किया. जहां से पटना पीएमसीएच भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई. मौत की खबर सुनते ही परिजन में कोहराम मच गया. परिजन का रो रोकर बुरा हाल था. पुलिस ने शव को कब्जे ले लर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Santosh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >