संविदा पर बहाल शहरी क्षेत्र की एएनएम का धरना जारी

मांगो को लेकर संविदा पर बहाल शहरी क्षेत्र की एएनएम पिछले सात दिनों से बेमियादी धरना पर बैठी है.

शेखपुरा. मांगो को लेकर संविदा पर बहाल शहरी क्षेत्र की एएनएम पिछले सात दिनों से बेमियादी धरना पर बैठी है. सिविल सर्जन कार्यालय के मुख्य द्वार पर बैठी एएनएम अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी कर रहीं हैं. संविदा पर बहाल एएनएम शहरी संघर्ष समिति के बैनर तले धरना पर बैठी संतोषी कुमारी, चांदनी कुमारी, बंटी कुमारी, सोनिया कुमारी, निशु कुमारी, संचिता कुमारी, मुनिता कुमारी, सुषमा कुमारी, खुशबू कुमारी सहित अन्य ने कहा कि वर्ष 2022 में सरकार द्वारा इन लोगों को शहरी क्षेत्र में टीकाकरण कार्य हेतु संविदा पर बहाल किया गया था. वे सभी तबसे नियमित रूप में टीकाकरण कार्य में लगे है. जबकि उनलोगों को सरकार द्वारा महज 11,058 रुपए प्रति माह मानदेय के रूप में दिया जा रहा है. सरकार द्वारा दी जाने वाली मानदेय राशि से उनका और उनके परिवार का भरण पोषण होना मुश्किल है. सरकार उनलोगो के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है. उनलोगों के मानदेय में कोई बढ़ोतरी नहीं की जा रही है. जबकि एक ओर सरकार धड़ल्ले से सभी सरकारी और संविदा पर बहाल कर्मियों का वेतन हर रोज बढ़ा रही है. लेकिन पूरे बिहार में संविदा पर बहाल 865 एएनएम शहरी के मानदेय में कोई बढ़ोतरी नहीं किया है. उन्होंने राज्य सरकार से मानदेय में बढ़ोतरी, समान काम के बदले सामन वेतन देने सहित अन्य मांग कर रही की है. धरनार्थियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगे नहीं मान ली जाती, तब तक यह बेमियादी धरना जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >