हिलसा के पांच केंद्रों पर 76 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा के तीसरे दिन गुरुवार को हिलसा के पांच परीक्षा केंद्रों पर कुल 76 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.

हिलसा़ बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा के तीसरे दिन गुरुवार को हिलसा के पांच परीक्षा केंद्रों पर कुल 76 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. आंकड़ों के अनुसार प्रथम पाली में रामबाबू हाईस्कूल परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली कुल 2193 परीक्षार्थियों में 13 अनुपस्थित रहे. एसयू कॉलेज परीक्षा केंद्र में 802 में 8, सरदार पटेल कॉलेज में 909 में 7, उच्च विद्यालय मई में 885 में 6 तथा मध्य विद्यालय गुलनी हैदरपुर में 378 में 3 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए. वहीं दूसरी पाली में रामबाबू हाईस्कूल परीक्षा केंद्र पर 907 में 20, एसयू कॉलेज में 366 में 7 तथा सरदार पटेल कॉलेज में 342 में 4,उच्च विद्यालय मई में 218 में 7 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इस दौरान एसडीओ अमित कुमार पटेल ने सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और केंद्राधीक्षकों व वीक्षकों को कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न कराने को लेकर सख्त निर्देश दिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Santosh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >