होटल मालिकों को साइबर ठग लगा रहे चूना

जिले के बरबीघा में साइबर ठगी का नेटवर्क तेजी से फैल रहा है. बीते कुछ दिनों से साइबर ठग होटल संचालकों को निशाना बना रहे हैं.

बरबीघा. जिले के बरबीघा में साइबर ठगी का नेटवर्क तेजी से फैल रहा है. बीते कुछ दिनों से साइबर ठग होटल संचालकों को निशाना बना रहे हैं. पूड़ी- सब्जी या मिठाई का ऑर्डर देने के बहाने जाल में फंसा कर ठगी करने का प्रयास किया जा रहा है. बुधवार को जहां होटल सत्कार के संचालक हिमांशु कुमार से 50 हजार की ठगी की गई वहीं गुरुवार को भी बरबीघा शेखपुरा रोड में स्थित मगध फैमिली रेस्टोरेंट के संचालक विजय कुमार से ठगी करने का प्रयास किया गया.लेकिन सूझबूझ के कारण होटल संचालक ठगी का शिकार होने से बाल बाल बच गए. गौरतलब हो कि बुधवार को साइबर अपराधियों ने होटल सत्कार के मलिक हिमांशु कुमार को फोन करके पूरी सब्जी और मिठाई का ऑर्डर दिया था. खुद को विकलांग बताकर एडवांस की राशि लेने के लिए उसे बगल में स्थित रोहित साइबर कैफे में भेजा था. उधर रोहित साइबर कैफे को पहले से ही कह रखा था कि मेरे अंकल आपकी दुकान पर जाएंगे.मैं एक अस्पताल में भर्ती हूं मुझे आप 50 हजार भेज देना,बदले में मेरे अंकल आपको नगद भुगतान कर देंगे. इस तरह से होटल संचालक और साइबर कैफे मलिक को एक साथ टोपी पहनाकर ठगी कर ली गई थी.ठीक इसी तरह का पैटर्न अपना मगध फैमिली रेस्टोरेंट के संचालक विजय कुमार से ठगी करने का प्रयास किया गया लेकिन, साइबर अपराधी अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके. उधर मामले को लेकर बरबीघा थाना अध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि तमाम जागरूकताओं के बावजूद लोग अनजान कॉल पर भरोसा करके जमा पूंजी लुटा रहे हैं. इससे बचने के लिए लोगों को सावधान और सतर्क रहना होगा.उधर थाना अध्यक्ष की तत्परता की वजह से बुधवार को हुई ठगी की राशि को राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके होल्ड करवा दिया गया है.जिससे पीड़ित को राशि वापस आने की उम्मीद जाग गई है. थाना अध्यक्ष ने कहा कि कभी भी किसी भी परिस्थिति में ठगी होने पर बिना समय गवाएं राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवा दे ताकि समय रहते आपकी राशि को सुरक्षित किया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Santosh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >