नाबालिग इ-रिक्शा चालकों से बढ़ी परेशानी

शहर में नाबालिग चालकों द्वारा धड़ल्ले से चलाए जा रहे ई-रिक्शा आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं.

बिहारशरीफ. शहर में नाबालिग चालकों द्वारा धड़ल्ले से चलाए जा रहे ई-रिक्शा आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं. अस्पताल मोड़, कचहरी रोड, सोहसराय, रामचंद्रपुर, खंदकपर, स्टेशन रोड सहित अन्य इलाकों में ई-रिक्शाओं की संख्या तेजी से बढ़ गई है. स्थिति यह है कि आगे-पीछे और अगल-बगल से अचानक निकलते ई-रिक्शा फर्राटा भरते नजर आते हैं. बताया जा रहा है कि करीब 90 प्रतिशत ई-रिक्शा नाबालिग चालक चला रहे हैं, जिन्हें यातायात नियमों की कोई जानकारी नहीं है. चलते वाहन को किस दिशा में मोड़ देंगे, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है. इसके अलावा सड़क किनारे कहीं भी अचानक ई-रिक्शा रोककर सवारी बैठाने या उतारने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. शहरवासियों का कहना है कि यातायात व्यवस्था सुधारने के नाम पर प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है. नाबालिग ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है. जबकि चौक-चौराहों पर तैनात यातायात पुलिस और पुलिसकर्मी भी मूकदर्शक बने नजर आते हैं. स्थानीय लोगों ने नाबालिग ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >