राजगीर के केबिन रोपवे का परिचालन हुआ शुरू

गुरूवार को आठ सीटर केबिन रोप का परिचालन शुरू हो गया है. रोपवे का परिचालन शुरू होने से सैलानियों में काफी खुशी है.

राजगीर. गुरूवार को आठ सीटर केबिन रोप का परिचालन शुरू हो गया है. रोपवे का परिचालन शुरू होने से सैलानियों में काफी खुशी है. ज्ञात हो कि अचानक आई तकनीकी खराबी के कारण रोपवे को मेंटेनेंस के लिए कुछ दिनों के लिए बंद किया गया था. रोपवे प्रबंधन द्वारा पश्चिम बंगाल के कन्विनियर एंड रोपवे सर्विसेज प्रा लि द्वारा समुचित मेंटनेंस कार्य को संपन्न कराया गया. अब मेंटनेंस के बाद रोपवे का परिचालन शुरू किया गया है जिससे पर्यटकों में खुशी का माहौल हैं. पर्यटन नगरी राजगीर के विभिन्न टूरिस्ट स्पॉट में आठ सीटर केबिन रोपवे का अपना अलग महत्व और आकर्षण है. इस पर पर्यटक सवार हो हरी भरी नैसर्गिक पर्वतीय सौंदर्य का अवलोकन करते हुए विश्व शांति स्तूप का दर्शन करते हैं. इस आनंद को उठाने देशी विदेशी सैलानी रोपवे के माध्यम से विश्व शांति स्तूप का परिभ्रमण करते हैं. मेंटनेंस के बाद गुरुवार को रोपवे शुरू हुआ तो हजारों की संख्या में पर्यटकों ने इसकी सवारी का आनंद उठाया. रोपवे प्रबंधक दीपक कुमार ने बताया कि गुरुवार को दो हजार से अधिक संख्या में टिकट कटे. पर्यटकों ने खूब उमंग के साथ रोप वे की सवारी की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Santosh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >