राशन कार्ड इ केवाईसी की तिथि 30 जून तक

राशन कार्डधारियों को आधार कार्ड सीडिंग कराने की तिथि 30 जून तक निर्धारित है. राशनकार्ड धारक के सभी सदस्यों को आधार से लिंक कराए जाने का मौका दिया गया है.

शेखपुरा. राशन कार्डधारियों को आधार कार्ड सीडिंग कराने की तिथि 30 जून तक निर्धारित है. राशनकार्ड धारक के सभी सदस्यों को आधार से लिंक कराए जाने का मौका दिया गया है. पूर्व में यह तिथि 31 मार्च तक ही निर्धारित था. विस्तारित अवधि में शत-प्रतिशत लाभुक परिवारों का आधार सीडिंग कराए जाना है. प्रत्येक सदस्य के लिए आधार सीडिंग की अनिवार्यता हो जाने के कारण लाभूक परिवारों के राशन कार्ड से बिना आधार सीडिंग वाले सदस्यों के नाम को हटाने की बाध्यता होगी.राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत छूटे हुए आच्छादित लाभुकों का आधार सीडिंग 30 जून तक सुनिश्चित कर लेने को कहा गया है.जिला पदाधिकारी द्वारा जिला आपूर्ति पदाधिकारी को ई केवाईसी की समीक्षा करते हुए प्रगति से अवगत कराने को कहा गया है. इसके साथ ही तय अवधि में शत- प्रतिशत आधार सीडिंग सुनिश्चित कर लेने का भी निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >