पीपीयू में पीजी में नामांकन की प्रक्रिया आज से शुरू

पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी में स्नातकोत्तर एमए, एमएससी और एमकॉम रेगुलर कोर्स में गुरुवार से पहले राउंड के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी.

पटना़ पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी में स्नातकोत्तर एमए, एमएससी और एमकॉम रेगुलर कोर्स में गुरुवार से पहले राउंड के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी. पहले राउंड का नामांकन 12 अगस्त तक चलेगा. कॉलेजों को 13 अगस्त तक नामांकित छात्रों का वैलिडेशन करना है. डीन प्रो राजीव रंजन ने बताया कि स्नातकोत्तर में दस हजार सीटों के लिए 30 हजार छात्रों ने नामांकन के लिए आवेदन किया है. नामांकन की प्रक्रिया सही तरीके से संचालित हो रही है. पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है. दूसरे राउंड का नामांकन 14 से 20 अगस्त तक होगा. दूसरे राउंड के बाद अगर सीटें नहीं भरेंगी तो मॉपअप राउंड कराया जायेगा. इस बार कई कॉलेजों में पीजी विभाग खोला गया है. सभी कॉलेजों में इसी सत्र पीजी में नामांकन होना है. बीएड पार्ट वन की आठ व 11 अगस्त की परीक्षा स्थगित, अब 13 व 14 को होगी

पटना. पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी (पीपीयू) ने बीएड पार्ट वन के सत्र 2024-26 की आठ व 11 अगस्त की परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी है. स्थगित की गयी परीक्षा की नयी तिथि भी जारी कर दी गयी है. आठ अगस्त की स्थगित परीक्षा 13 अगस्त व 11 अगस्त को स्थगित परीक्षा 14 अगस्त को आयोजित की जायेगी. बीएड सत्र 2024-26 के अतिरिक्त सभी घोषित परीक्षाएं अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम और पूर्व घोषित परीक्षा केंद्र पर ही होंगी. इसकी जानकारी पीपीयू परीक्षा नियंत्रक प्रो मनोज कुमार ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >