बिंद. थाना क्षेत्र के बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. जिसमें कार चालक जख्मी हो गया. जख्मी की पहचान थाना क्षेत्र के रामपुर गाँव निवासी शिवकुमार प्रसाद का पुत्र प्रभात रंजन के रूप में किया गया है. थानाप्रभारी चंदन कुमार सिंह ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय लोगों के द्वारा थाने सूचना दिया गया. घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुँचकर जख्मी को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया. जहां उसका इलाज किया गया. वहीं कार को पुलिस जब्त कर थाने लाई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
