मनोकामना शिव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुरू

स्थानीय प्रखंड के पुरन्दरपुर गांव स्थित मनोकामना शिव मंदिर महादेव स्थान में शुक्रवार को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुई.

थरथरी. स्थानीय प्रखंड के पुरन्दरपुर गांव स्थित मनोकामना शिव मंदिर महादेव स्थान में शुक्रवार को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुई. इस कलश यात्रा में लगभग 201 कुंवारी कन्याओं और महिलाओं ने भाग लिया. यात्रा मंदिर परिसर से आरंभ होकर अदलचक, अस्ता गांव होते हुए रायपुर कोयल बिगहा स्थित सूर्य मंदिर पहुंची, जहां पटना से पधारे आचार्य नागेंद्र पांडेय, कौशिक पांडेय, दीपक पांडेय और उदय पांडेय के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जलभरी की गई. इसके पश्चात “हर हर महादेव ” के नारों के साथ कलश यात्रा पुनः मंदिर परिसर लौटी. पुजारी सत्येंद्र कुमार एवं धनंजय कुमार ने बताया कि पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा पूजा कार्यक्रम शुक्रवार से प्रारंभ हुआ है. शनिवार को वेद पूजन एवं करमकुटी, रविवार को जलाधिवास व नगर भ्रमण, सोमवार को सुबह प्राण प्रतिष्ठा तथा दोपहर से अखंड कीर्तन की शुरुआत होगी, जो मंगलवार दोपहर तक चलेगा. इसके उपरांत भंडारा के आयोजन के साथ कार्यक्रम का समापन होगा. इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष रितेश कुमार, सचिव अरविंद कुमार, सदस्य चंद्रशेखर आजाद, दिपू कुमार , विकाश कुमार, दिलीप कुमार , जितेंद्र कुमार, अनिल केवट, रामानुज प्रसाद, राजेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, रामलाल प्रसाद सहित दर्जनों गांवों के श्रद्धालु उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >