केंद्रीय विद्यालय के बच्चों ने किया चिड़ियाघर का सैर

शहर के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के प्राथमिक कक्षाओं के छात्रों ने पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान (चिड़िया घर) का शनिवार को भ्रमण किया.

राजगीर

. शहर के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के प्राथमिक कक्षाओं के छात्रों ने पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान (चिड़िया घर) का शनिवार को भ्रमण किया. प्राचार्य विवेक किशोर द्वारा बच्चों के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. करीब ढाई सौ छात्र-छात्राएं छह बसों में बैठकर रवाना हुए. केंद्रीय विद्यालय के नौनिहालों ने चिड़िया घर में विभिन्न प्रजाति के पशु-पक्षियों को देखकर खूब लुत्फ उठाया. जैविक उद्यान भ्रमण के दौरान बच्चे काफी उत्साहित थे. उनके बारे में वे एक दूसरे से पूछ कर जानकारी प्राप्त कर रहे थे. अभी तक जिन पशु पक्षियों को पुस्तकों, कहानियों, फिल्मों या टीवी में देखते सुनते रहे हैं. वैसे पशु पक्षियों से उन्हें रूबरू होने का मौका मिला था. बच्चों ने वहां थ्रीडी शो, काला तेंदुआ, चिम्पांजी, हिमालयन गिद्ध, सफेद बाघ, कोबरा, अजगर, हुलॉक गिब्बन, भालू आदि को देखकर बहुत खुश होते रहे. बच्चों ने अपने अनुभव में बताया कि वहाँ घूमकर बहुत अच्छा लगा. वैसे तो हम कभी भी देख घुम सकते हैं, लेकिन अपने स्कूल के दोस्तों और अपने शिक्षकों के साथ शैक्षणिक भ्रमण का अलग ही महत्व है. प्राचार्य विवेक किशोर ने कहा कि फील्ड ट्रिप पीएम श्री योजना का हिस्सा है. केंद्रीय विद्यालय में सभी वर्गों के बच्चे शिक्षा प्राप्त करते हैं. कई परिवार इतने सक्षम नहीं होते कि वे इस तरह की सुविधा दे सकें. ऐसे में इस तरह के आयोजन से सभी छात्र लाभान्वित होते हैं. यही हमारा उद्देश्य भी है. सभी बच्चों को शिक्षा का सामन अवसर प्राप्त हो. इस भ्रमण में प्रभारी रवि कुमार ,संजय कुमार और अन्य सभी प्राथमिक शिक्षकों का सराहनीय सहयोग से भ्रमण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. प्राचार्य ने संजय गांधी जैविक उद्यान के निदेशक हेमंत पाटिल का उनके विशेष सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >