सकरी सिंचाई प्रणाली के जीर्णोद्धार पर खर्च होगी राशि

जिले में बहुप्रतीक्षित सकरी सिंचाई योजना प्रणाली के तहत छोटे-बड़े नहरों के जीर्णोद्धार का रास्ता साफ हो गया है.

बरबीघा. जिले में बहुप्रतीक्षित सकरी सिंचाई योजना प्रणाली के तहत छोटे-बड़े नहरों के जीर्णोद्धार का रास्ता साफ हो गया है.इससे नालंदा, नवादा एवं शेखपुरा जिले के लाखों किसानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा. नहरों के जीर्णोद्धार की स्वीकृति कैबिनेट से पारित हो गई है. इसमें 195.07 करोड़ की लागत से नहरों का पुनर्स्थापना और लाइनिंग का कार्य किया जाएगा. इसमें से मिरजैन नहर प्रणाली के तहत बाजितपुर से बरबीघा प्रखंड के पाक गांव तक जाने वाली कुल 28.20 किलोमीटर लंबी नहर भी शामिल है.इसके अलावा वरगैंन वितरणी नहर 11.50 किलोमीटर, मीरजैन वितरणी के तहत तेउसाईन ब्रांच कैनाल 8.00 किलोमीटर,एवं वरगैंन वितरणी के तहत ओनामा गांव तक जाने वाली 12 किलोमीटर लंबी सड़क और नहर भी शामिल है. सभी नहरों के पुनर्स्थापना एवं लाइनिंग कार्य के लिए 195.07 करोड रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति भी मिल गई है. टेंडर की प्रक्रिया खत्म होने के बाद जल्द ही धरातल पर काम शुरू हो जाएगा. उन्होंने बताया कि सकरी नहर प्रणाली के माध्यम से पहले 1900 हेक्टर भूमि की सिंचाई हो रही थी. वहीं, लाइनिंग का कार्य पूरा होने के बाद सिंचाई क्षमता 3000 हेक्टेयर तक बढ़ जाएगी. लाखों किसानों को मिलेगा इसका सीधा लाभ

इससे न केवल किसानों अच्छी पैदावार होगी बल्कि आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगा.नहरों का लाइनिंग एवं पुनर्स्थापना कार्य होने से नालंदा, नवादा एवं शेखपुरा जिले के लाखों किसानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा. गौरतलब हो कि शेखपुरा जिला में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का प्रगति यात्रा होने से पूर्व राजद के एमएलसी अजय कुमार सिंह ने जल संसाधन विभाग के मंत्री को चिट्ठी लिखकर नहरों की स्थिति से अवगत कराया था. बिहार सरकार ने चिट्ठी पर संज्ञान लिया और प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा नहरों के जीर्णोद्धार करवाने की घोषणा की गई थी.एक महीने के अंदर ही कार्य शुरू करने के लिए प्रशासनिक स्वीकृति भी मिल गई है. सबसे बड़ी बात यह है कि बरबीघा नगर क्षेत्र से होकर गुजरने वाली नहरों का हिस्सा का पक्कीकरण करके उसके ऊपर मजबूत प्लेट की ढलाई भी की जाएगी. इससे क्षेत्र के सभी गांव तक पानी आसानी से पहुंच जाएगा.एमएलसी अजय सिंह के इस प्रयास के लिए पूर्व नगर अध्यक्ष अजय सिंह, अरविंद कुमार, हरिशंकर कुमार, वीरेंद्र सिंह, रुस्तम सिंह, एडवोकेट रणजीत सिंह आदि ने सराहना की है.

इन नहरों की बदलेगी सूरत

1.मीरजैन लिंक चैनल- वाजिदपुर से क्षेमा गाँव तक-7.2 किमी

2.ओनाम वितरणी -12.00 किमी

3. तेउसायीन ब्रांच कैनाल वाजिदपुर से तेउस गाँव तक 8.00 किमी

4. राजौरा गांव तक पईन 6.00 किमी

5. मीर पईन -1.00 किमी

6. बभनबीधा पईन- 4.00 किमी

7. इटहरा पईन- 1.5 किमी

8. गडुआ नहर 4.75 किमी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >