बाढ़ पीड़ितों क़े चूल्हे तक पहुंचेगा सहायता राशन

घाटकुसुम्भा प्रखंड में बाढ़ से घिरे परिवारों के चूल्हे तक राशन की सहायता पहुंचाई जाएगी. इसके लिए राजद विधायक विजय सम्राट ने तैयारी पूरी कर ली है.

शेखपुरा. घाटकुसुम्भा प्रखंड में बाढ़ से घिरे परिवारों के चूल्हे तक राशन की सहायता पहुंचाई जाएगी. इसके लिए राजद विधायक विजय सम्राट ने तैयारी पूरी कर ली है. बुधवार को विधायक ने बताया कि बाढ़ जैसी आपदा में घिरे प्रत्येक परिवारों को न सिर्फ राशन बल्कि सभी प्रकार की आवश्यक जरूरत के लिए मदद पहुंचाया जाएगा. उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों को भी इसके लिए निर्देशित किया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि प्रखंड में बाढ़ से घिरे एक भी परिवार राशन की सहायता से वंचित न रह सके, इसके लिए पहले ही परिवारों की सूची तैयार की जा रही है. लाभुक परिवारों की सूची अंचल कार्यालय एवं स्थानीय वार्ड सदस्यों से उपलब्ध कराया जा रहा है. उन्होंने बताया कि बुधवार तक 2000 राशन के पैकेट तैयार कर लिए गए हैं. उन्होंने यह भी कहा कि सूची के अलावा भी जरूरतमंद को राशन उपलब्ध कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि पूरी तरह बाढ़ से घिरे घाटकुसुम्भा प्रखंड के गांव और ग्रामीणों की चुनौती फिलहाल थमता नहीं दिख रहा है. ऐसी स्थिति में प्रशासनिक सहयोग के साथ-साथ निजी तौर पर भी उनकी मदद के लिए सदैव तत्परतापूर्वक काम करते रहेंगे. विधायक ने बताया कि राहत कार्य के लिए चूड़ा, दाल मोठ, गुड़, मोमबत्ती, चॉकलेट की सामग्री की पैकिंग की गई है. उन्होंने अभी बताया कि बारिश और तेज हवा के कारण नदियों से गांव के तरफ कटाव भी होना शुरू हो गया है. इस कटाव से कई परिवारों के घर गिरने के कगार पर हैं. ऐसी स्थिति में अभिलंब सुरक्षा व्यवस्था बहाल करने एवं राहत कार्य में तेजी लाने को कहा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Santosh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >