इंटरमीडिएट में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटरमीडिएट सत्र 2025-27 के लिए नामांकन की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू कर दी गई है.

बिहारशरीफ. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटरमीडिएट सत्र 2025-27 के लिए नामांकन की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू कर दी गई है. जिले के मैट्रिक परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थी इंटरमीडिएट में नामांकन के लिए इंतजार कर रहे थे. गुरुवार से बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा ओएफएसएस पोर्टल आवेदन के लिए खोल दिया गया है. 24 अप्रैल से 03 मई तक नामांकन के इच्छुक विद्यार्थी पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं. जबकि सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड के विद्यार्थी रिजल्ट आने के बाद एडमिशन के लिए आवेदन कर सकेंगे . जिले के लगभग 47886 विद्यार्थी वर्ष 2025 में मैट्रिक की परीक्षा में शामिल हुए थे. इनमें से लगभग 40 हजार से अधिक विद्यार्थी परीक्षा उत्तीर्ण हुए हैं. गुरुवार को पोर्टल खुलने के साथ ही एडमिशन के लिए इच्छुक विद्यार्थी पोर्टल पर आवेदन करना शुरू कर दिए हैं. कई विद्यार्थी एडमिशन के लिए आवश्यक दस्तावेज जुटा रहे हैं. इनमें प्रमाण-पत्र, अंक पत्र, आधार कार्ड, फोटो और अन्य आवश्यक दस्तावेजों को जुटाकर छात्र-छात्राएं पोर्टल पर आवेदन करेंगे. कई विद्यार्थी अपने-अपने विद्यालयों में जाकर एडमिशन के लिए शिक्षकों से सलाह ले रहे हैं. आवेदन की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद परीक्षा समिति के द्वारा मेरिट लिस्ट के आधार पर छात्र-छात्राओं को एडमिशन के लिए प्रथम चयन सूची जारी की जाएगी. विद्यार्थियों को अपने अपने विद्यालय में नामांकन लेने में प्राथमिकता दी जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Santosh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >