सड़क हादसे में शिक्षक की मौत, दूसरा जख्मी

भागन बिगहा ओपी क्षेत्र के पतासंग गांव के तालाब के पास कार और मोटरसाईकल में जोरदार टक्कर हो गई.

रहुई. भागन बिगहा ओपी क्षेत्र के पतासंग गांव के तालाब के पास कार और मोटरसाईकल में जोरदार टक्कर हो गई. इस सड़क दुर्घटना में एक शिक्षक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य शिक्षक गंभीर रूप से जख्मी हो गए. मृतक की पहचान मोगल कुंआ निवासी अशोक पासवान के रूप में की गई है जबकि घायल की पहचान छोटी पहाड़ी निवासी अमित कुमार के रूप में की गई है. इस संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार कार ने मोटरसाईकल में टक्कर मार दी. घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचे भागन बिगहा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया जबकि घायल शिक्षक का इलाज जारी है. स्थानीय लोगों ने कहा कि मृतक पेशे से शिक्षक थे और वह मध्य विधालय सिरसिया बीघा में पदस्थापित थे. इसकी जानकारी परिवार वालों को दी गयी. जहां परिवार वालों के बीच मातम पसरा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >