नूरसराय थाना के टॉप-10 अपराधियों में शामिल सूरज गिरफ्तार

नालंदा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. नूरसराय थाना की टॉप-10 वांछित अपराधियों की सूची में शामिल सूरज कुमार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है.

बिहारशरीफ : नालंदा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. नूरसराय थाना की टॉप-10 वांछित अपराधियों की सूची में शामिल सूरज कुमार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है. सूरज, बृजपुर गांव निवासी युगल पासवान का पुत्र है, जो लूट के एक मामले में लगभग दो वर्षों से फरार चल रहा था. पुलिस के अनुसार, वह लंबे समय से गिरफ्तारी से बचता फिर रहा था. यह कार्रवाई 19-20 अप्रैल की रात्रि में गुप्त सूचना के आधार पर की गई. पुलिस टीम ने योजना बनाकर सूरज कुमार को दबोच लिया. गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है. इस कार्रवाई में नूरसराय थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार, पुअनि संजीव कुमार, परिपुअनि सुमन सौरव, सअनि इंद्रजीत पासवान और सअनि संजय पासवान सहित नूरसराय थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Santosh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >