नालंदा : हिलसा एसयू कॉलेज में पीजी पाठ्यक्रम शुरू करने की मांग, छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना चौथे दिन भी जारी

हिलसा एसयू कॉलेज में स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों की सुविधा शुरू करने की मांग को लेकर छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना चौथे दिन भी जारी है. छात्र हजारों विद्यार्थियों की शिक्षा संबंधी कठिनाइयों को दूर करने की अपील कर रहे हैं.

नालंदा के हिलसा स्थित एसयू कॉलेज के दक्षिणी गेट पर उच्च शिक्षा के विस्तार की मांग को लेकर छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन रविवार को चौथे दिन भी जारी रहा. छात्र स्थानीय स्तर पर स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं.

धरनार्थियों की मुख्य मांग है कि एसयू कॉलेज, हिलसा में एम.एससी. (जूलॉजी, केमिस्ट्री, बॉटनी, फिजिक्स), एम.ए. (हिंदी, मनोविज्ञान, पाली, संस्कृत, अंग्रेजी, उर्दू, दर्शनशास्त्र) और एम.एल.आई.एस. जैसे पाठ्यक्रम शीघ्र शुरू किए जाएं.

अन्य शहरों का रुख करने को मजबूर हैं छात्र: धरनार्थी

छात्रों का कहना है कि हिलसा और आसपास के हजारों विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर शिक्षा के लिए अन्य शहरों का रुख करना पड़ता है, जिससे उन्हें आर्थिक और शैक्षणिक दोनों तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.

इस धरने की अध्यक्षता आशीष कुमार कर रहे हैं, जबकि इसका संचालन प्रसेनजीत कुमार उर्फ रिशु पटेल द्वारा किया जा रहा है.

मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

कॉलेज के दक्षिणी गेट पर चल रहे इस प्रदर्शन को विभिन्न राजनीतिक दलों का भी समर्थन मिल रहा है.

छात्रों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक यह आंदोलन शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से जारी रहेगा.

इस अवसर पर छात्र नेता धर्मपाल राज, राकेश कुमार, आशीष राज, अंकेश रंजन, पंकज यादव, आइसा कुमारी, रिया कुमारी, चितरंजन कुमार सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और आंदोलन को अपना समर्थन दिया.

Also Read : नालंदा : 20 मीट्रिक टन क्षमता वाले दही-लस्सी प्लांट का शिलान्यास करेंगे CM सम्राट चौधरी, सुधा कैफेटेरिया की भी होगी शुरुआत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >