बिहारशरीफ : बारिश में बिजली का करंट बन सकता है जानलेवा, साउथ बिहार पावर ने जारी की ये जरूरी गाइडलाइंस

Electrical Safety : बिहारशरीफ और नालंदा जिले में बरसात के मौसम को देखते हुए बिजली विभाग ने विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है. बिजली के खंभे, तार और ट्रांसफार्मर से दूरी बनाए रखने और किसी भी खराबी की सूचना तुरंत देने का आग्रह किया गया है.

Electrical Safety : बिहारशरीफ समेत नालंदा जिले में बरसात के मौसम को देखते हुए बिजली विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड की ओर से बिजली के खंभे, ट्रांसफार्मर, लटके तार और स्विच बोर्ड से दूरी बनाए रखने को कहा गया है. विभाग ने साफ किया है कि बिजली से जुड़ी किसी भी खराबी को खुद ठीक करने की कोशिश न करें.

बारिश में बिजली के खंभे और तारों से रहें दूर

बरसात के दौरान बिजली के खंभे, स्टे वायर, ट्रांसफार्मर और लटके हुए तारों को छूने से बचना चाहिए. बारिश और जलजमाव की स्थिति में बिजली के तारों में करंट प्रवाहित होने का खतरा बना रहता है. ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही गंभीर हादसे का कारण बन सकती है.

गीले हाथों से स्विच बोर्ड न छुएं

बिजली विभाग ने घर के अंदर भी सावधानी बरतने की अपील की है. बिजली बोर्ड और स्विच के पास गीले हाथों से काम नहीं करना चाहिए. इसके साथ ही बच्चों को बिजली बोर्ड और स्विच से दूर रखने की सलाह दी गई है.

तार टूटकर गिर जाए तो तुरंत दें सूचना

आंधी-पानी के दौरान अगर बिजली का तार टूटकर सड़क या किसी अन्य स्थान पर गिर जाता है तो उसके पास जाने के बजाय तुरंत विभाग को सूचना दें. इसके लिए टोल फ्री नंबर 1912 पर शिकायत की जा सकती है या नजदीकी विद्युत कार्यालय को जानकारी दी जा सकती है.

ट्रांसफार्मर और पोल के नीचे जलजमाव में न खड़े हों

बारिश के दौरान ट्रांसफार्मर या बिजली के पोल के आसपास पानी जमा होने पर वहां खड़े होने से बचना चाहिए. विभाग ने लोगों से अपने मवेशियों को भी ऐसे स्थानों से दूर रखने की अपील की है.

बारिश में छत पर एंटीना ठीक करने से बचें

विभाग ने बारिश के दौरान छत या खुले स्थान पर टीवी एंटीना और डिश ठीक करने का काम नहीं करने की सलाह दी है. आंधी-पानी के दौरान खुले स्थान पर बिजली से जुड़े उपकरणों के साथ काम करना जोखिम भरा हो सकता है.

बिजली खराबी को खुद ठीक करने की कोशिश न करें

बिहारशरीफ विद्युत डिविजन शहरी के कार्यपालक अभियंता विकास कुमार और ग्रामीण डिविजन के कार्यपालक अभियंता रूपक कुमार ने लोगों से बिजली संबंधी किसी भी खतरे की स्थिति में खुद सुधार करने की कोशिश नहीं करने की अपील की है. ऐसी स्थिति में विभागीय कर्मियों की मदद लेने को कहा गया है.

थोड़ी सावधानी से टल सकता है बड़ा हादसा

बिजली विभाग के अधिकारियों ने कहा कि बरसात के मौसम में अतिरिक्त सतर्कता जरूरी है. बिजली के तार, पोल और ट्रांसफार्मर से दूरी रखने तथा किसी भी खतरे की सूचना तुरंत विभाग को देने से बड़े हादसे को टाला जा सकता है.

Also Read : अब जिलों के छात्र देख सकेंगे राजगीर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना में क्या हुआ बदलाव, जानिए

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रंजीत सिंह

रणजीत सिंह ने वर्ष 2006 में प्रिंट मीडिया से पत्रकारिता की शुरूआत की. वर्तमान में प्रभात खबर के बिहारशरीफ कार्यालय से जुड़कर कार्य कर रहे हैं. 19 वर्ष के पत्रकारिता जीवन में कई लिडिंग दैनिक अखबारों के अलावा डिजिटल मीडिया के लिए भी संवाददाता के तौर पर कार्य किया है. स्वास्थ्य, नगर निकाय, कृषि, बिजली, नियोजनालय, पशुपालन एवं गव्य विकास विषयों पर नियमित खबर लिख रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >