शेखपुरा जिला के मुख्य सड़क मार्ग से सब्जी मंडी मे शिफ्ट होंगे फुटपाती कारोबारी, डीएम का अल्टीमेटम

Sheikhpura News: शेखपुरा जिला मुख्यालय के मुख्य सड़क मार्ग से फूटपाती कार्रवाइयों को हटाकर सब्जी मंडी में शिफ्ट किया जाएगा. डीएम शेखर आनंद ने इसको लेकर नगर परिषद शेखपुरा के कार्यपालक अधिकारी को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है.

Sheikhpura News: (रंजीत कुमार ) शेखपुरा जिला मुख्यालय के मुख्य सड़क मार्ग से फूटपाती कार्रवाइयों को हटाकर सब्जी मंडी में शिफ्ट किया जाएगा. डीएम शेखर आनंद ने इसको लेकर नगर परिषद शेखपुरा के कार्यपालक अधिकारी को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है.

जिलाधिकारी ने शेखपुरा शहर के विभिन्न क्षेत्रों का जायजा लिया. जायजा लेने के बाद उन्होंने पाया कि शहर के मुख्य सड़क मार्गों पर फुटपाथी कारोबारी की वजह से जाम की समस्या उत्पन्न होती है. जाम के दौरान राजगीरों को जोखिम भी उठाना पड़ रहा है.

शहर को स्वच्छ और बेहतर बनाने के लिए फुटपाती कारोबारी को भी व्यवस्थित किया जाएगा

ऐसी स्थिति में शेखपुरा शहर को स्वच्छ सुसज्जित और बेहतर बनाने के लिए फुटपाती कारोबारी को भी व्यवस्थित किया जाएगा. सरकार और विभाग के द्वारा दिए जाने वाले निर्देश के आलोक में उन्हें सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएगी.

शेखपुरा शहर के कटरा चौक स्थित सब्जी मंडी में फूटपाती कारोबारियों को शिफ्ट करने की तैयारी युद्धस्तर पर की जा रही है. वहां सुनिश्चित मापदंड के अनुसार दुकानों को मार्किंग कर कारोबारी को शिफ्ट किया जाएगा.


बिस्कोमान की जमीन पर वेंडिंग जोन बनाने की कवायत


शेखपुरा शहर के खांडपर स्थित बिस्कोमान की जमीन पर वेंडिंग जोन बनाने की कवायत शुरू हो गयी है.इसको लेकर शेखपुरा डीएम ने नगर परिषद शेखपुरा के कार्यपालक अधिकारी विनय रंजन को निर्देश दिया है.

सूत्रों ने बताया कि कटरा चौक स्थित सब्जी मंडी मे फुटपाथी कार्यबारियों को शिफ्ट करने के बाद अगर जगह की कमी हो तब बिसकोमान में खाली पड़े जमीन का भी इसके लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. उन्होंने इसके लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

Also Read:गोपालगंज में फायरिंग करने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार, देशी पिस्टल और मोटरसाइकिल बरामद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने दूरदर्शन (Doordarshan) में इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >