शेखपुरा में बैंक परिसरों में बढ़ी पुलिस निगरानी, छिंतई और बैग कटवा गिरोह पर लग रहा अंकुश

Sheikhpura News : शेखपुरा जिले में बैंक परिसरों और उसके आसपास होने वाली छिनतई, ठगी और बैग कटवा जैसी घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान शुरू कर दिया है. पुलिस अधीक्षक बलीराम चौधरी के निर्देश पर जिला मुख्यालय स्थित सभी बैंक शाखाओं में नियमित निरीक्षण और जांच अभियान चलाया जा रहा है.

Sheikhpura News : (रंजीत कुमार)
शेखपुरा जिले में बैंक परिसरों और उसके आसपास होने वाली छिनतई, ठगी और बैग कटवा जैसी घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान शुरू कर दिया है. पुलिस अधीक्षक बलीराम चौधरी के निर्देश पर जिला मुख्यालय स्थित सभी बैंक शाखाओं में नियमित निरीक्षण और जांच अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस की बढ़ी सक्रियता से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है.

बैंक शाखाओं में पहुंच रही पुलिस टीम

पुलिस टीम बैंक परिसरों का निरीक्षण करने के साथ-साथ बैंकों के निरीक्षण पंजी में अपनी उपस्थिति भी दर्ज कर रही है. शहर के चांदनी चौक स्थित विभिन्न बैंक शाखाओं के आसपास विशेष निगरानी रखी जा रही है. डायल-112 सेवा में तैनात पुलिसकर्मी बाइक से लगातार गश्त कर रहे हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं.

संदिग्ध लोगों की हो रही जांच, अपराधियों की पहचान पर फोकस

पुलिस ऐसे लोगों की भी जांच कर रही है जो बिना किसी वैध बैंकिंग दस्तावेज जैसे पासबुक, चेकबुक या अन्य आवश्यक कागजात के बैंक परिसर में अनावश्यक रूप से घूमते नजर आते हैं। पुलिस का मानना है कि इसी तरह की सतर्कता से बैंक ग्राहकों को निशाना बनाने वाले गिरोहों पर प्रभावी नियंत्रण संभव होगा.

एसपी की अपील बड़ी रकम लेकर लापरवाही न करें

पुलिस अधीक्षक बलीराम चौधरी ने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि बैंक से बड़ी राशि निकालने के बाद उसे बाइक की डिक्की में रखकर बाजार में खरीदारी करने से बचें. उन्होंने कहा कि थोड़ी सी सावधानी बड़ी आर्थिक क्षति से बचा सकती है.

प्रमुख बैंक शाखाओं में सुरक्षा व्यवस्था हुई और मजबूत

चांदनी चौक स्थित एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, सेंट्रल बैंक, यूनियन बैंक, केनरा बैंक और ग्रामीण बैंक समेत अन्य शाखाओं में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है. पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से बैंक ग्राहकों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है और बैंकिंग गतिविधियां अधिक सुरक्षित माहौल में संचालित हो रही हैं.

Also Read : नवादा में 6 जून को लगेगा रोजगार कैंप, अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >