शेखपुरा में घर के आगे नाली का पानी बहाने के विवाद में मारपीट, दो घायल

Sheikhpura News : शेखपुरा जिला के बरबीघा नगर परिषद के वार्ड नंबर 27 स्थित माउर गांव में नाली का पानी घर के आगे से बहाने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. इस घटना में राहुल कुमार एवं पिता श्रीकांत पासवान गंभीर रूप से घायल हो गये.

Sheikhpura News : (उमेश कुमार) शेखपुरा जिला के बरबीघा नगर परिषद के वार्ड नंबर 27 स्थित माउर गांव में नाली का पानी घर के आगे से बहाने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. इस घटना में राहुल कुमार एवं पिता श्रीकांत पासवान गंभीर रूप से घायल हो गये.

क्या है पूरा मामला?

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल बरबीघा में भर्ती कराया गया. इस मामले में राहुल कुमार ने बरबीघा थाना में गांव के ही सत्येंद्र पासवान और उसके पुत्र सौरव कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. पीड़ित ने बताया की सत्येंद्र पासवान दबंग किस्म का आदमी है. वह जबरन मेरे घर के आगे से अपने नाली का पानी बहाता है.

शुक्रवार को इस बात के लिए मेरे माता-पिता ने विरोध किया, तो उसने मारपीट शुरू कर दी. लाठी-डंडे से पिटाई करने के कारण राहुल कुमार और उसके पिता श्रीकांत पासवान का सिर फट गया. वहीं, थाना अध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है.

कहासुनी के बाद लाठी-डंडे से किया हमला

प्राथमिकी में दिये आवेदन में पीड़ित राहुल ने बताया कि सत्येंद्र पासवान व उसका पुत्र मेरे घर के आगे से जबरन नाली का पानी बहा रहा था. इसका विरोध मेरे पिता ने किया, तो वह आगबबूला हो गया और लाठी-डंडे से हमला कर दिया. हल्ला होने पर मैं भी वहां पहुंचा, जिसके बाद सत्येंद्र व उसके बेटे पर हमल पर भी हमला कर दिया. इससे मेरा व मेरे पिता का सिर फट गया.

Also Read : नवादा में सूद के पैसे के विवाद को लेकर बंद किया रास्ता, सोहदा गांव में तनाव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >