शेखपुरा के एनएच किनारे अवैध ढाबों पर चलेगा बुलडोजर, 60 दिन में हटेगा अतिक्रमण, डीएम ने बनाई स्पेशल टास्क फोर्स

Sheikhpura News : शेखपुरा में नेशनल हाईवे को सुरक्षित और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन अब सख्त मोड में आ गया है. डीएम शेखर आनंद की अध्यक्षता में हुई बैठक में हाईवे से अवैध कब्जे हटाने और सड़क सुरक्षा मजबूत करने के लिए विशेष टास्क फोर्स का गठन किया गया है. इस टीम में डीएम, एसपी, एसडीएम समेत 17 अधिकारियों को शामिल किया गया है.

अवैध ढाबे और दुकानों पर गिरेगी गाज

बैठक में निर्देश दिया गया कि नेशनल हाईवे किनारे बने अवैध ढाबे, दुकानें और अन्य व्यावसायिक निर्माणों को 60 दिनों के भीतर हटाया जाए. प्रशासन ने साफ कहा है कि बिना एनएचएआई और संबंधित विभाग की अनुमति अब कोई नया लाइसेंस या एनओसी जारी नहीं होगा. पिछले 30 दिनों में जारी लाइसेंसों की भी जांच होगी.

हाईवे पर हर वक्त रहेगी नजर, जाम से भी मिलेगी राहत

डीएम ने ब्लैक स्पॉट, अवैध पार्किंग और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया. साथ ही बरबीघा-शेखपुरा मार्ग पर भारी वाहनों से लगने वाले जाम को खत्म करने के लिए भी अधिकारियों को सख्त आदेश दिए गए हैं. हाईवे पेट्रोलिंग और इमरजेंसी सेवाओं को मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी गई है.

Also Read : नालंदा में 11 साल से नहीं हुई बहाली, अब बंद होने की कगार पर पहुंचा संस्कृत विद्यालय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >