एसबीआइ ने अफवाह पर लगाया विराम

नालंदा : एसबीआइ की शाखाओं ने नोटिस जारी कर अफवाह पर विराम लगाते हुए कहा है कि किसी भी ग्राहक का पैसा उसके खाते से वापस नहीं जायेगा. बैंक ने साफ किया है कि खाते में जमा पैसा ग्राहक का है. ग्राहक इसे जब चाहें जरूरत के अनुसार निकाल सकते हैं. यदि जरूरत न हो […]

नालंदा : एसबीआइ की शाखाओं ने नोटिस जारी कर अफवाह पर विराम लगाते हुए कहा है कि किसी भी ग्राहक का पैसा उसके खाते से वापस नहीं जायेगा. बैंक ने साफ किया है कि खाते में जमा पैसा ग्राहक का है. ग्राहक इसे जब चाहें जरूरत के अनुसार निकाल सकते हैं. यदि जरूरत न हो तो खाते में ही रहने दें, वह सुरक्षित है. बता दें कि बीते कई दिनों से थरथरी के एसबीआइ ग्राहक सेवा केंद्र पर ग्राहक सिर्फ इसलिए भीड़ लगा रहे हैं कि उनके बीच किसी ने अफवाह फैला दी है कि उनके खाते की राशि सरकार के खाते में वापस चली जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >