गांधी टोला पहुंची संत रविदास समरसता संकल्प अभियान की कलश यात्रा, विकास शिविरों से मिलेगा योजनाओं का लाभ

संत रविदास समरसता संकल्प अभियान की कलश यात्रा राजगीर के गांधी टोले पहुंची, जहाँ स्थानीय लोगों के साथ सामाजिक समरसता और आगामी विकास शिविरों पर चर्चा हुई। 27 अगस्त से शुरू होने वाले ये विशेष संत रविदास विकास शिविर सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्रों तक पहुंचाएंगे।

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग की ओर से चलाए जा रहे राज्यव्यापी “श्री गुरु संत रविदास समरसता संकल्प अभियान” के तहत राजगीर के गांधी टोले में कलश यात्रा पहुंची. इस दौरान संत रविदास की वाणी के प्रचार-प्रसार, सामाजिक समरसता तथा आगामी विकास शिविरों को लेकर स्थानीय लोगों के साथ चर्चा की गयी.

27 से लगेगा संत रविदास विकास शिविर

27 अगस्त 2026 से 15 फरवरी 2027 तक प्रत्येक गुरुवार को अनुसूचित जाति बहुल क्षेत्रों में विशेष “श्री संत रविदास विकास शिविर” आयोजित किये जायेंगे. इन शिविरों में सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के साथ आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन किया जाएगा. भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष ने कहा कि संत रविदास जी के सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है. गांधी टोला सहित राजगीर की अनुसूचित जाति बहुल बस्तियों में विकास शिविरों के माध्यम से सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाया जायेगा.

संत रविदास के संदेशों को प्रचारित करने का संकल्प

बाबा गरभू दास ने कहा कि गुरु रविदास जी का संदेश “कर्म मानुष का धर्म है” समाज को एक सूत्र में जोड़ने तथा आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देता है. 650वीं जयंती वर्ष का यह अभियान नई पीढ़ी को उनके मानवीय एवं आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. राजेंद्र रविदास ने कहा कि गांधी टोला में अभियान को लेकर लोगों में भारी उत्साह है.

युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों को होगा लाभ

विकास शिविरों के आयोजन से युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों को सरकारी योजनाओं के लिए भटकना नहीं पड़ेगा तथा उनकी समस्याओं का समाधान मौके पर ही होगा. इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास कुमार, कुणाल कुमार, हरि दास, राजकुमार रविदास, मदन दास, रवि कुमार, राजाराम पटेल, रामकृष्ण दास, अशोक कुमार, धर्मेंद्र कुमार, सिद्धांत भारती, राजकुमार दांगी, गौतम कुमार, सविता देवी, शैला देवी, टुनी देवी, मांती देवी, ललिता देवी, विमला देवी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रामविलास प्रसाद

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >