कार्यक्रम से गायब रहने पर सीएस का कटा वेतन

महिला संवाद कार्यक्रम में पदाधिकारियों के गायब रहने पर डीएम ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए गायब लोगों का एक दिन का वेतन कटौती करने के साथ ही शो कॉज जारी करने का आदेश दिया है.

शेखपुरा. महिला संवाद कार्यक्रम में पदाधिकारियों के गायब रहने पर डीएम ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए गायब लोगों का एक दिन का वेतन कटौती करने के साथ ही शो कॉज जारी करने का आदेश दिया है. इस संबंध में डीडीसी ने बताया कि महिला संवाद कार्यक्रम 10.30 निर्धारित था. इस कार्यक्रम में सिविल सर्जन सहित कई पदाधिकारी अनुपस्थित पाए गए हैं. इनके विरुद्ध एक दिन का वेतन कटौती करने का निर्देश देते हुए नोटिस जारी कर जबाब तलब करने का निर्देश दिया गया है. मालूम हो कि गुड फ्राइडे की छुटी रहने के कारण कई पदाधिकारी मुख्यालय से गायब थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >