नालंदा: रेड क्रॉस उप जिला शाखा के मैनेजिंग कमेटी अध्यक्ष सड़क हादसे में घायल, पटना रेफर

नालंदा में सड़क सुरक्षा को लेकर एक गंभीर घटना सामने आई है. भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, हिलसा के मैनेजिंग कमेटी अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद एक अनियंत्रित बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर किया गया है.

Biharsharif News : नालंदा भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की उप जिला शाखा, हिलसा के मैनेजिंग कमेटी के अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद मंगलवार की दोपहर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा शहर के खाकी चौक के समीप उस समय हुआ, जब वह सड़क पार कर रहे थे.

अनियंत्रित बाइक ने मारी टक्कर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक ने राजकिशोर प्रसाद को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद बाइक सड़क किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसी. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जुट गए.

प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर

स्थानीय लोगों ने घायल राजकिशोर प्रसाद को तुरंत काली स्थान स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. बताया जाता है कि राजकिशोर प्रसाद अपने बजरंग बाग स्थित आवास से हिलसा बाजार जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई. घटना पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार पटेल ने दुख व्यक्त करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar

संतोष कुमार पार्थ वर्ष 2013 से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में हिलसा अनुमंडल मुख्यालय से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. स्थानीय जनसमस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >