बिहारशरीफ में रेड क्रॉस का मुफ्त हेल्थ कैंप, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की 250 लोगों की जांच

Nalanda Free Health Check-up Camp : भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा नालंदा ने एक सफल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया, जिसमें करीब 250 लोगों ने विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लिया. शिविर में मुफ्त शुगर जांच और फुल बॉडी चेकअप की सुविधा भी उपलब्ध थी.

Nalanda Free Health Check-up Camp : भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा नालंदा की ओर से श्रम कल्याण केंद्र स्थित विस्तारित भवन में रविवार को साप्ताहिक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया. सुबह 7:30 बजे से 9:00 बजे तक चले शिविर में जिले के करीब 250 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेकर अपनी स्वास्थ्य जांच कराई.

विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी चिकित्सीय सेवाएं

शिविर में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. श्याम बिहारी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिनव कुमार सिंह, सर्जन डॉ. बालमुकुंद प्रसाद, हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉ. शंभू कुमार, फिजिशियन डॉ. दीनानाथ वर्मा, डॉ. अखिलेश कुमार, डॉ. इंद्रजीत कुमार और डॉ. उमेश कुमार सिन्हा ने मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया. इसके अलावा दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. उदय देव रंजन, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. शहजाद आलम, होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. गौतम कुमार, डॉ. रितेश कुमार तथा ऑडियोलॉजिस्ट डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने भी अपनी सेवाएं दीं.

शुगर जांच और फुल बॉडी चेकअप की रही सुविधा

शिविर में मरीजों के लिए मुफ्त शुगर जांच के साथ फुल बॉडी चेकअप की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई. चिकित्सकों ने लोगों को संतुलित आहार लेने, नियमित व्यायाम करने और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी, ताकि गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान और उपचार संभव हो सके.

हर रविवार आयोजित होता है स्वास्थ्य शिविर

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा नालंदा के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था प्रत्येक रविवार को इस प्रकार का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करती है. उन्होंने जिले के लोगों से नियमित रूप से शिविर का लाभ उठाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की.

Also Read : राजगीर NH-82 फोरलेन परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, 5.40 एकड़ भूमि अधिग्रहण शुरू, 1 अगस्त को होगी सुनवाई


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil kumar

सुनील कुमार वर्ष 2015 से प्रभात खबर, बिहारशरीफ-नालंदा में फोटोग्राफर सह जिला संवाददाता के रूप में पत्रकारिता कर रहे हैं. खबरों की सटीकता, बेहतरीन फोटोग्राफी और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना उनकी पहचान बन चुकी है. पत्रकारिता जीवन में इन्होंने कई दैनिक अखबारों के अलावा डिजिटल मीडिया के लिए भी संवाददाता का कार्य किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >