राजगीर की खूबसूरती और नालंदा की विरासत देख अभिभूत हुए राज्यसभा समिति के सदस्य, ग्लास ब्रिज का भी लिया आनंद

Rajgir Rajya Sabha Assurance Committee : राज्यसभा की आश्वासन समिति ने राजगीर और नालंदा के प्रमुख पर्यटन और ऐतिहासिक स्थलों का दौरा किया. नेचर सफारी, जू सफारी, ग्लास ब्रिज और प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के अवशेषों को देखकर सदस्य मंत्रमुग्ध हो गए. समिति ने क्षेत्र की प्राकृतिक खूबसूरती और गौरवशाली इतिहास की प्रशंसा की.

Rajgir Rajya Sabha Assurance Committee : राज्यसभा की आश्वासन समिति के चार सदस्यीय दल ने शुक्रवार को राजगीर और नालंदा के ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया. समिति ने राजगीर के नेचर सफारी, जू सफारी और ग्लास ब्रिज के साथ प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के भग्नावशेषों का अवलोकन किया. इस दौरान सदस्यों ने क्षेत्र की प्राकृतिक खूबसूरती, जैव विविधता और गौरवशाली इतिहास को करीब से जाना. समिति का नेतृत्व अनुराग सैनी ने किया.

नेचर और जू सफारी की खूबसूरती देख हुए प्रभावित

राजगीर पहुंचने के बाद समिति के सदस्यों ने नेचर सफारी और जू सफारी का भ्रमण किया. प्राकृतिक वातावरण के बीच सफारी क्षेत्र की हरियाली, वन्यजीवों और विकसित पर्यटन सुविधाओं को देखकर सदस्य काफी प्रभावित हुए. उन्होंने सफारी क्षेत्र में उपलब्ध पर्यटन सुविधाओं और यहां के प्राकृतिक परिवेश की जानकारी ली.

ग्लास ब्रिज से निहारी राजगीर की मनोरम वादियां

इसके बाद समिति के सदस्यों ने ग्लास ब्रिज का आनंद लिया. ऊंचाई से राजगीर की मनोरम वादियों और चारों ओर फैली हरियाली का दृश्य उनके लिए आकर्षण का केंद्र रहा. सदस्यों ने ग्लास ब्रिज और इसके आसपास विकसित पर्यटन सुविधाओं की भी जानकारी ली.

प्राचीन नालंदा की विरासत ने किया अभिभूत

राजगीर के बाद समिति प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के भग्नावशेष पहुंची. यहां सदस्यों ने ऐतिहासिक अवशेषों का बारीकी से अवलोकन किया और नालंदा के प्राचीन शैक्षणिक गौरव एवं स्वर्णिम अतीत की जानकारी प्राप्त की. हजारों वर्ष पुरानी शिक्षा परंपरा और स्थापत्य कला को देखकर समिति के सदस्य अभिभूत नजर आए.

सुरक्षा को लेकर प्रशासन रहा अलर्ट

समिति के आगमन को लेकर अनुमंडल प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये थे. एसडीओ सूर्य प्रकाश गुप्ता और डीएसपी संजीत कुमार गुप्ता सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए मौके पर मौजूद रहे.

समिति के इस दौरे को राजगीर-नालंदा के ऐतिहासिक और पर्यटन महत्व को राष्ट्रीय स्तर पर सामने रखने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

Also Read : राजगीर में मेला खत्म, लेकिन गंदगी का असर बरकरार, डीएम-एसडीएम से कार्रवाई की मांग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रामविलास प्रसाद

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >